तराई में कोहरा बना आफत, दिन में खिली धूप से मिली राहत
बहराइच : तराई में कोहरा धीरे-धीरे घना होता जा रहा है। कोहरा व पाला से ठंड भी बढ़
बहराइच : तराई में कोहरा धीरे-धीरे घना होता जा रहा है। कोहरा व पाला से ठंड भी बढ़ रही है। गुरुवार को दिन में धूप खिलने से दिन का पारा दो डिग्री चढ़कर 22 पहुंच गया,जबकि न्यूनतम पारा पांच डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा पड़ने से वाहनों की रफ्तार सड़कों पर धीमी रही। लाइट जलाकर वाहन गुजरते दिखे। जैसे-जैसे सूरज ऊपर चढ़ता गया वैसे-वैसे धूप खिलती गई। लोगों को राहत महसूस हुआ। सड़कों व कार्यालयों में चहल-पहल रही। सूरज निकलने से दिन का तापमान दो डिग्री चढ़कर 22 पर पहुंच गया। मौसम पर्यवेक्षक शंख माधव तिवारी ने बताया कि दिन का तापमान बढ़ने से एक डिग्री रात का तापमान भी चढ़ा है। उन्होंने बताया कि इसी तरह दिन में धूप खिलेगी, लेकिन कोहरे का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा।
फसलों के लिए मौसम है फायदेमंद कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमवी ¨सह बताते हैं कि दिन में धूप निकलने से रबी फसलों के लिए यह मौसम फायदेमंद है। सिर्फ आलू की फसल पर पाले का असर देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जरूरी दवाओं का छिड़काव कर किसान पाले से होने वाली क्षति को कम कर सकते हैं।