दो क्विटल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद, कराया नष्ट
संवादसूत्र श्रावस्ती सिरसिया ब्लॉक के तालबघौड़ा बाजार में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की बिक्र
संवादसूत्र, श्रावस्ती: सिरसिया ब्लॉक के तालबघौड़ा बाजार में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की बिक्री होने की सूचना पर मत्स्य विभाग की टीम ने पुलिस टीम के साथ छापामारी की। इस दौरान दो क्विटल मछली बरामद कर मौके पर नष्ट कराया गया। सहायक निदेशक मत्स्य ने पुन: बिक्री न करने के सख्त निर्देश दिए।
सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार ने बताया कि एनजीटी (राजकीय हरित न्यायाधिकरण) की ओर से विदेशी थाई/हब्सी मांगुर मछली का पालन व विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद देसी मांगुर की आड़ में कुछ लोग प्रतिबंधित मछली का पालन व विक्रय कर रहे हैं। इस संबंध में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिरसिया थाना क्षेत्र के तालबघौड़ा बाजार में मत्स्य निरीक्षक राजीव कुमार ओझा, मत्स्य विकास अधिकारी संजीत कुमार वर्मा व डॉयल यूपी-100 के पुलिस टीम के साथ चार दुकानों पर छापामारी की गई। इस दौरान लगभग दो क्विटल थाई मांगुर मछली पकड़ी गई। बरामद मछली को मौके पर ही नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालकों व विक्रेताओं को इस प्रजाति की मछली का पालन व विक्रय न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में बरामदगी होने पर इसे नष्ट कराया जाएगा। विनिष्टीकरण पर होने वाला खर्च संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा, विधिक कार्रवाई भी होगी।