आग से छह घर जले, पांच बीघे गन्ने की फसल राख
श्रावस्ती: थाना इकौना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई अग्निकांड की घटनाओं में छह घरों में रखा
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 10:01 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 10:01 PM (IST)
श्रावस्ती: थाना इकौना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई अग्निकांड की घटनाओं में छह घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पांच बीघे गन्ने की फसल भी जलकर नष्ट हो गई।
थाना क्षेत्र के इकौना देहात के मजरा बेहननपुरवा में अखलाख हुसैन के घर में अज्ञात कारणों से आग लगी। देखते ही देखते आग की लपटों ने अकबाल, महरूप, जिबरार, श्रवण हुसैन व करम मुहम्मद के फूस के मकान को भी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इसी प्रकार थाना क्षेत्र के जोरडीह गांव में रामनरायन के गन्ने के खेत में आग लग गई। इससे पांच बीघे गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें