उर्वराशक्ति बनाए रखने को करें जैविक खेती
संसू, लक्ष्मननगर(श्रावस्ती): किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य स
संसू, लक्ष्मननगर(श्रावस्ती): किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से गिलौला ब्लॉक के पिपरा गोसाईं गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजकिशोर मिश्र ने की।
कृषि विशेषज्ञ कुमूंद रंजन ने बताया कि अधिक उत्पादन के लिए किसान रासायनिक खाद व दवा का भारी मात्रा में प्रयोग कर रहे हैं। इससे खेतों की उर्वरा शक्ति क्षीण हो रही है। उन्होंने जैविक खाद का प्रयोग करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि जैविक खाद के प्रयोग से मृदा में कार्बन की मात्रा बढ़ती है। इससे खेतों में उर्वराशक्ति बनी रहती है। कृषि अधिकारी विभाग के संजय कुमार यादव ने कहा कि कृषि क्षेत्र में मृदा का बहुत महत्व है। जैविक प्रणाली से खेती करने से फसलों की जड़ों का विकास होता है। अंकित, शैलेंद्र वर्मा, सतीश यादव, अर¨वद यादव, घनश्याम मिश्र, श्रीनाथ शुक्ल, ललऊ मिश्र, पप्पू ¨सह आदि मौजूद रहे।