नपं अध्यक्ष के निरीक्षण में गायब मिले ईओ
नगर पंचायत इकौना के अध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता गुड्डू ने नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सुबह लगभग पौने 11 बजे अधिशासी अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। अध्यक्ष ने ईओ के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा है।
श्रावस्ती : नगर पंचायत इकौना के अध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता गुड्डू ने सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सुबह लगभग पौने 11 बजे अधिशासी अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। अध्यक्ष ने ईओ के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि ईओ अपने ड्यूटी के प्रति पूरी तरह लापरवाह हैं। सुबह 10.45 बजे तक उनका कार्यालय में पहुंचना इस बात का प्रमाण है। पूर्व के निरीक्षण में भी अधिशासी अधिकारी अनुपस्थित मिल चुके हैं। उनकी ओर से नगर भ्रमण कर जन समस्याओं की सुनवाई व निस्तारण का काम भी नहीं किया जा रहा है। ईओ की कार्यप्रणाली से 14वें वित्त आयोग की धनराशि व अनुदान के पैसे का समय से उपभोग नहीं हो पा रहा है। इससे कोविड-19 से बचाव के लिए ठोस कदम भी नहीं उठाए जा रहे हैं। अध्यक्ष का आरोप है कि नगर पंचायत का कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही ईओ प्रेम नाथ विपक्ष की राजनीति में लिप्त हैं। नगर के कार्यों के बजाय अध्यक्ष की कमियां एकत्रित करने में रुचि ले रहे हैं। उच्चाधिकारियों की अनुमति के बिना कई-कई दिन मुख्यालय से गायब रहते हैं। यह आचरण निकाय हित व शासकीय हित के विरुद्ध है।