Move to Jagran APP

हड़ताल खत्म होते ही शुरू होगी धान की खरीद

श्रावस्ती : धान खरीदने वाली संस्थाओं के कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मागों को लेकर की जा रही

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 09:41 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 09:41 PM (IST)
हड़ताल खत्म होते ही शुरू होगी धान की खरीद
हड़ताल खत्म होते ही शुरू होगी धान की खरीद

श्रावस्ती : धान खरीदने वाली संस्थाओं के कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मागों को लेकर की जा रही हड़ताल के चलते जिले में धान खरीद नहीं हो पा रही है। जल्द ही हड़ताल खत्म होगी और सुस्त पड़ी धान खरीद की रफ्तार को गति मिलेगी।

loksabha election banner

जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले भर में धान की खरीद के लिए कुल 26 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें पीसीएफ के 20, खाद्य विभाग के पाच तथा एफसीआई का एक केंद्र संचालित है। एक नवंबर से पीसीएफ तथा पाच नवंबर से एफसीआई के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस वजह से 25 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है। हड़ताली संगठन के उच्चाधिकारियों से बातचीत जारी है। 14 नवंबर को इस संबंध में लखनऊ में एक और वार्ता होगी। इसके बाद हड़ताल समाप्त होने की पूरी उम्मीद है। हड़ताल खत्म होते ही खरीद शुरू हो जाएगी।

कल से शुरू होगी मक्का की खरीद

खाद्य विपरण अधिकारी ने बताया कि जिले के जमुनहा ब्लॉक में खाद्य विभाग द्वारा मक्का खरीद के लिए एक क्रय केंद्र खोला गया है। यहा पर 15 नवंबर 2018 से 15 जनवरी 2019 तक मक्का की खरीद की जाएगी। मक्का की उपज करने वाले किसान खाद्य विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.