संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुनहा भवनियापुर के मजरा फतेहपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी पूनम देवी(25) पत्नी जगराम गुप्ता की सुबह लगभग आठ बजे तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। यहां पूनम की मौत हो गई। मृतका की मां ने बताया कि आए दिन उसकी पुत्री से सास का झगड़ा होता था। ससुराल के लोग बेटी को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि परिवारिक कलह से ऊब कर विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। इसी से उसकी मौत हुई है।
श्रावस्ती: थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुनहा भवनियापुर के मजरा फतेहपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी पूनम देवी(25) पत्नी जगराम गुप्ता की सुबह लगभग आठ बजे तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। यहां पूनम की मौत हो गई। मृतका की मां ने बताया कि आए दिन उसकी पुत्री से सास का झगड़ा होता था। ससुराल के लोग बेटी को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि परिवारिक कलह से ऊब कर विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। इसी से उसकी मौत हुई है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।