विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल मंत्री से मिले श्रावस्ती पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, बहराइच-खलीलाबाद रेल परियोजना को लेकर हुई चर्चा

Published: Fri, 13 Feb 2026 01:42 PM (IST)

पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने बहराइच-खलीलाबाद रेललाइन परियोजना में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। नई रेललाइन परियोजना में तेजी लाए जाने को लेकर पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।

उन्हें पत्र सौंप कर बहराइच-खलीलाबाद रेल लाइन परियोजना के प्रगति से अवगत कराया। परियोजना में शामिल श्रावस्ती, बलरामपुर व बहराइच जिले में हो रहे कार्यों में तेजी लाने की मांग की है।

पत्र में पूर्व सांसद ने कहा है कि श्रावस्ती और बलरामपुर के उतरौला तहसील में कोई रेललाइन नहीं है। बहराइच-खलीलाबाद वाया भिनगा-श्रावस्ती-बलरामपुर-उतरौला-डुमरियागंज 4090 करोड़ रुपये की रेल परियोजना को मंजूरी दी गई थी।

इसका शिलान्यास दो मार्च वर्ष 2019 को तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया था। काम शूरू तो जरूर हुआ, लेकिन प्रगति धीमी होने के कारण संसदीय क्षेत्र के दोनों जनपदों बलरामपुर व श्रावस्ती के साथ बहराइच जिले के लोगों में निराशा व्याप्त है।

पूर्व सांसद ने रेल मंत्री से अनुरोध किया कि बहराइच-खलीलाबाद रेललाइन के निर्माण में बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर जनपदों में परियोजना की प्रगति काफी धीमी है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए, ताकि बहुप्रतीक्षित इस रेललाइन का निर्माण समय से पूरा किया जा सके।