Move to Jagran APP

ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला

श्रावस्ती : बीते एक सप्ताह से हो रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्क

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 12:24 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 12:24 AM (IST)
ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला
ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला

श्रावस्ती : बीते एक सप्ताह से हो रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अभी तक सुबह नौ बजे से खुलने वाले स्कूल शुक्रवार को दस बजे से खुले। स्कूलों में शाम तीन बजे छुट्टी हुई। शुक्रवार दिन की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। दस बजते-बजते सूर्यदेव का हल्का प्रकाश धरती पर नजर आया, इसके बाद लोगों को राहत मिली।

loksabha election banner

कोहरे के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया साथ ही यातायात भी प्रभावित हुआ है। दिन का वक्त होने के बाद भी सड़क पर लाइट के सहारे वाहन गुजरते रहे। भिनगा नगर में अभी अलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं। हालांकि इकौना नगर में कई प्रमुख और सार्वजिनक स्थलों पर नगर पंचायत द्वारा अलाव जलवाए जा रहे हैं। इससे पूर्व गुरुवार शाम से चली बर्फीली हवा ने ठिठुरन पैदा कर रात को बेहद ठंडा बना दिया था। गुरुवार की दोपहर धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। सात डिग्री पर पारा

दिन का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान बीस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 47 रही। दिन में पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी-दक्षिणी दिशा से हवा चलती रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.