बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
श्रावस्ती : थाना क्षेत्र के चिल्हरिया गाव में बुधवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ल
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 11:57 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 11:57 PM (IST)
श्रावस्ती : थाना क्षेत्र के चिल्हरिया गाव में बुधवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर के बाद दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों के लोग लाठी-डंडों से लैस हो कर आमने-सामने आ गए। जिससे दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोग सिरसिया थाने में पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया है। थानाध्यक्ष वाईके चौधरी ने बताया कि एक पक्ष से रमेश पुत्र राम फल की तहरीर पर चार लोग व दूसरे पक्ष सत्य राम पुत्र दिनेश की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें