कार्यशाला में बाल विवाह रोकने पर हुई चर्चा
संसू श्रावस्ती एक्शन एड के स्टार प्रोजेक्ट के तहत बालश्रम उन्मूलन एवं मानव तस्करी रोकथाम के ि
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 10:30 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 06:06 AM (IST)
संसू, श्रावस्ती: एक्शन एड के स्टार प्रोजेक्ट के तहत बालश्रम उन्मूलन एवं मानव तस्करी रोकथाम के लिए विकास भवन सभागार में कार्यशाला हुई। जिला समंवयक तारिक अहमद ने बालश्रम पर चर्चा की। शारदा ने 1098 हेल्पलाइन के बारे में बताया। पुलिस बाल कल्याण अधिकारी इंद्रसेन, बीईओ कृष्णा कुमार राणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान बाल विवाह की कुप्रथा को समाप्त करने पर भी चर्चा हुई। गुलिस्तां आरा व ओमकार, कनीज फातिमा आदि मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें