विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संदिग्ध बुखार से बच्चे की मौत, डेढ़ दर्जन बीमार

By JagranEdited By:
Published: Thu, 04 Oct 2018 11:28 PM (GMT+05:30)

श्रावस्ती : क्षेत्र में रहस्यमय बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमुनहा ब्लॉक के ह

संदिग्ध बुखार से बच्चे की मौत, डेढ़ दर्जन बीमार
संदिग्ध बुखार से बच्चे की मौत, डेढ़ दर्जन बीमार

श्रावस्ती : क्षेत्र में रहस्यमय बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमुनहा ब्लॉक के हरदत्तनगर गिरंट के मजरा रामदीन पुरवा व रजपुतिया गांव में सात दिनों से संदिग्ध बुखार फैला है। इससे एक बच्चे की गुरुवार को मौत हो गई। बुखार से लगभग डेढ़ दर्जन लोग पीड़ित चल रहे हैं।

रामदीनपुरवा के गांव में बुखार से गुरुवार को मुकेश (4) पुत्र दयाराम की मौत हो गई। संदिग्ध बुखार से संदीप सिंह (8) पुत्र भानू सिंह, रवि सिंह (2) पुत्र सुरेश सिंह, सुरेंद्र सिंह (13) पुत्र अंगनू, शुभम सिंह (10) पुत्र अंगनू, सूरज (5) पुत्र अगनू, अंकित (3) पुत्र अंगनू, रेखा सिंह (13) पुत्र सिपाही सिंह, खुशबू (10) पुत्र गोठे सिंह, अरुन सिंह (7) पुत्र गोठे सिंह, पवन सिंह (2) पुत्र चौधरी सिंह पीड़ित चल रहे हैं। इसी प्रकार रजपुतिया गांव अंगनू सिंह (3) पुत्र गुरु दयाल सिंह, मुनीजर(55) पुत्र राम बचन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर से जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक मल्हीपुर डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि गांव चिकित्सकों की टीम मौजूद हैं। पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज कर किया जा रहा है।