कैंप में बनाया गया दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र
संवादसूत्र, श्रावस्ती: संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में सोमवार को दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र बनाने
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 10:19 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 10:19 PM (IST)
संवादसूत्र, श्रावस्ती: संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में सोमवार को दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र बनाने के लिए कैंप लगाया गया। यहां भीड़ उमड़ी। जांच पड़ताल के बाद प्रमाण पत्र जारी किया गया।
चिकित्सक डॉ. अजय गौतम की देखरेख में कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 40 दिव्यांगजनों ने हिस्सा लिया। चिकित्सकों की टीम ने इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। रिपोर्ट लगने के बाद 28 दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र जारी किया गया। एक्सरे न हो पाने से 12 दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका। इसे लंबित प्रमाणत्रों की सूची में रखा गया है। डॉ. अजय गौतम ने बताया कि शीघ्र यह प्रमाण पत्र भी दे दिए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें