Move to Jagran APP

'विश्व मानचित्र पर सितारे की तरह चमक रहा भारत'

विभिन्न शक्ति केंद्रों पर मंडल अध्यक्षों के साथ की बैठक पन्ना प्रमुख अभियान को गति देने की कार्यकर्ताओं से की अपील

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 10:20 PM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 10:20 PM (IST)
'विश्व मानचित्र पर सितारे की तरह चमक रहा भारत'
'विश्व मानचित्र पर सितारे की तरह चमक रहा भारत'

श्रावस्ती : भाजपा की ओर से चल रहे पन्ना प्रमुख अभियान को गति प्रदान करते हुए जिला प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र राहुल राज रस्तोगी ने बुधवार को विभिन्न बूथों पर प्रवास किया। बैठक कर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। कार्यकर्ताओं से अभियान को और तेज करने की अपील की।

loksabha election banner

जिला प्रभारी ने इकौना ब्लाक के श्रावस्ती मंडल के तहत महादेया शक्ति केंद्र पर मंडल अध्यक्ष महाराज प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ चौपाल को संबोधित किया। जिला प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व के मानचित्र पर एक सितारे की तरह चमक रहा है। पूरे विश्व को भारत अपना लोहा मनवा चुका है। भारत पुन: अपने परम वैभव को प्राप्त करने को अग्रसर है। प्रधानमंत्री की ओर से गरीब, किसान, महिलाओं, युवाओं समेत सर्व समाज के लिए किए गए कार्यों की पूरा विश्व प्रशंसा कर रहा है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से आजादी, बांग्लादेश से भारत के सीमा विवाद का खात्मा, देश की जनता को मुफ्त कोविड वैक्सीनेशन समेत देश की आस्था का सैंकड़ों वर्षों पुराना मुद्दा अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के ऐतिहासिक फैसलों को सदियों तक याद रखा जाएगा। जिला प्रभारी ने महदेया बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की। मुख्यमंत्री योगी की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार पंथ, संप्रदाय, जाति व परिवार वाद की नहीं, विकास की राजनीति करती है। भाजपा के लिए कार्यकर्ताओं का यह विशाल समूह ही उसका परिवार है। बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख भाजपा की ताकत हैं। यही बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख अपने एक हाथ में भाजपा का झंडा व एक हाथ में विकास का एजेंडा लेकर जनता के बीच में जाएंगे और पुन: 2022 में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाएंगे। जिला प्रभारी ने प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण दे रहे शिक्षकों से मुलाकात की। केंद्र पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लाभांवित छात्र-छात्राओं के साथ उनके पाठ्यक्रम के बारे जानकारी ली। जिला उपाध्यक्ष पूजा पांडेय, कन्हैया लाल जायसवाल, धनंजय शुक्ला, विधानसभा विस्तारक अभिषेक वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.