Move to Jagran APP

महिलाओं पर अत्याचार हो तो एकजुट होकर बुलंद करें आवाज

संसू, श्रावस्ती: भिनगा नगर में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया। राज्य म

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 10:35 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 10:35 PM (IST)
महिलाओं पर अत्याचार हो तो एकजुट होकर बुलंद करें आवाज
महिलाओं पर अत्याचार हो तो एकजुट होकर बुलंद करें आवाज

संसू, श्रावस्ती: भिनगा नगर में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि संगठन में अपने पद पर काम करते हुए महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करें।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि महिलाओं के पास साहस व शक्ति की कमी नहीं है। मौके-मौके पर यह सिद्ध भी हुआ है। नारी शक्ति को संपूर्ण विश्व सम्मान दे रहा है। ऐसे में महिलाओं के साथ दु‌र्व्यहार अथवा छेड़छाड़ आदि किसी भी तरह के उत्पीड़न की शिकायत मिले तो डटकर विरोध करें और पीड़तिा को न्याय दिलाएं। बलरामपुर महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू तिवारी ने हक को पहचानने और अन्याय का डटकर मुकाबला करने की सीख दी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संजय कैराती ने की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अजय आर्य, लोकसभा विस्तारक अनुराग, दिवाकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.