हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की खड़ी करें मजबूत फौज
श्रावस्ती: संगठन में कार्यकर्ताओं को मजबूती देने के लिए रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर
श्रावस्ती: संगठन में कार्यकर्ताओं को मजबूती देने के लिए रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से बूथ अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बूथ अध्यक्षों से हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की मजबूत फौज खड़ी करने की अपेक्षा की गई।
भिनगा नगर के विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद दद्दन मिश्र, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अजय आर्य आदि ने बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के लिए पूर्ण मनोयोग से जुटने का आह्वान किया गया। बूथ अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान हरिश्चंद्र गुप्ता, विशाल सिंह, बूथ अध्यक्ष पंकज गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद साहू आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार इकौना नगर व कटरा बाजार में नगर पंचायत अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कहा गया कि संगठन की मजबूती में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान है तथा कार्यकर्ताओं की मजबूत फौज होने से ही संगठन मजबूत बना रह सकता है। इस मौके पर मंडल महामंत्री सतीष जायसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष परमेश पांडेय, रजत खेर, ज्ञान प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार जमुनहा ब्लॉक के हरदत्त नगर गिरंट में विधायक रामफेरन पांडेय की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्षों व कार्य समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। भवनियापुर में जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, विस्तारक अनुराग त्रिपाठी, हरिहरपुर ब्लॉक के मोहम्मदपुर कला, अमवा व पटना खरगौरा में पंकज मिश्रा आदि ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।