बहनों ने की भाइयों के दीर्घायु की कामना
श्रावस्ती: भाईदूज पर्व पर शुक्रवार को बहनों ने निर्जला व्रत रखकर भाइयों की लंबी उम्र के लिए पूजा-अर्
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 12:02 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 12:02 AM (IST)
श्रावस्ती: भाईदूज पर्व पर शुक्रवार को बहनों ने निर्जला व्रत रखकर भाइयों की लंबी उम्र के लिए पूजा-अर्चना की।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन भोर होते ही घर-घर में सौभाग्य के लिए पूजा की तैयारियां शुरू हो गई। घर, आंगन सुख-शांति व समृद्धि से भरा रहे तथा भाई-बहन की प्यार हमेशा आसमान की ऊंचाइयों पर रहे। बहनों ने सामूहिक रूप से आंगन में बैठक कर पूजा की। पूजन के बाद अपने भाइयों के माथे पर रोली लगाकर उन्हें चूरा-लाई और मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। भिनगा, इकौना, जमुनहा, सिरसिया, गिलौला, लक्ष्मनपुर, सोनवा, लक्ष्मनपुर, रतनापुर समेत पूरे जिले में भाईदूज त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें