विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिमागी बुखार से बच्ची की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 26 Sep 2014 12:00 AM (IST)

News Article Hero Image

श्रावस्ती: जमुनहा विकास क्षेत्र क बहोरवा गांव में दो माह से दिमागी बुखार से तप रही एक बच्ची की गुरुवार को इलाज के दौरान मल्हीपुर सीएचसी में मौत हो गई। बाढ़ के बाद प्रभावित गांवों में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप जारी है। लाख जतन के बाद भी स्वास्थ्य महकमा इन बीमारियों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। विकास क्षेत्र के बहोरवा गाव में गोलू (7) पुत्री मिट्ठू लाल दो माह से दिमागी बुखार से तप रही थी। गांव में झोलाछाप डॉक्टरों से परिवारीजन उसका इलाज करा रहे थे। गुरुवार को जब उसकी हालत काफी गंभीर हो गई तो उसे इलाज के लिए मल्हीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बच्ची की कुछ घंटे बाद मौत हो गई।