कुरीतियों पर चोट, संस्कारवार रहने का संदेश
संसू, इकौना(श्रावस्ती): नगर स्थित कैंपस माíटयस एकेडमी का वाíषकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभ
संसू, इकौना(श्रावस्ती): नगर स्थित कैंपस माíटयस एकेडमी का वाíषकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख व समाजसेवी दिनेश खरे ने किया। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कुरीतियों पर चोट की और संस्कारवान रहने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि खरे ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। वाíषकोत्सव में नन्हें-मुन्हे बच्चों की ओर से प्रस्तुत ग्रुप डांस, कव्वाली, सोलो डांस, कामेडी शो ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। योगा शो, स्वच्छता आधारित कार्यक्रम ने स्वस्थ जीवन के रहस्य भी बताए। प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों की स्थिति पर आधारित इंजीनियर लाइफ व नशाखोरी पर आधारित यमराज को निमंत्रण कार्यक्रम सराहे गए। दहे•ा, अशिक्षा, छुआछूत जैसी बुराइयों पर चोट करते हुए नौनिहालों ने माता-पिता का सम्मान करने व स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण अपनाने का संदेश दिया। निदेशक हरीशचंद्र श्रीवास्तव व संतोष पांडेय ने छात्रों के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिया। प्रधानाचार्य मुहम्मद हफीज ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। राधेश्याम कसौधन, महमूद आलम नईमी, रामचंद्र सोनी, शब्बीर आलम नईमी, नरेश खोसला मौजूद रहे।