खेल मैदान की जमीन पर खेती करने का आरोप
श्रावस्ती : थाना सिरसिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेमपुर में खेल मैदान के लिए चिंहित भूमि पर जबरन खेत
श्रावस्ती : थाना सिरसिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेमपुर में खेल मैदान के लिए चिंहित भूमि पर जबरन खेती की जा रही है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की है। कार्रवाई न होने से आरोपी के हौसले बुलंद हैं।
ग्राम पंचायत हेमपुर के भरत दास आदि ने डीएम को दिए गए शिकायतीपत्र में बताया है कि गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट कब्रिस्तान व खेल मैदान के लिए भूमि चिंहित है। ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर इस भूमि को अभिलेखों में भी कब्रिस्तान व खेल का मैदान अंकित कर दिया गया है। गांव के ही दबंग किस्म के लोग खेल के मैदान में खेती कर रहे हैं। मौके पर यहां धान की फसल लहलहा रही है। इसकी शिकायत समाधान दिवस व संपूर्ण समाधान दिवस में की गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच रिपोर्ट में भी खेल मैदान पर अवैध कब्जा दिखाया गया। सबकुछ हो चुका है। दोषी प्रशासन के संज्ञान में हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी शिकायत करने वाले लोगों को जानमाल की धमकी दे रहा है।