74 और मिले कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 873
शहर में 44 मिले संक्रमित 512 का चल रहा उपचार
संसू, बहराइच : जिले में कोरोना की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं। गुरुवार 74 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शहर के 44 लोग शामिल हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 873 हो गई है। 512 लोगों का कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।
तराई में कोरोना का कहर जारी है। एंटीजन रैपिड किट की जांच में 52, मेडिकल कॉलेज की टू-नॉट मशीन से छह व डॉ.राममनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से 16 कुल 74 लोग 24 घंटे में संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ.एसके सिंह ने बताया कि 305 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 512 लोगों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की खोजबीन कर सैंपलिग शुक्रवार को कराई जाएगी। अब तक कुल 100 स्थानों को हॉटस्पॉट में तब्दील किया गया है। इसमें सदर में 44, कैसरगंज में 16, पयागपुर में 11, मिहीपुरवा व महसी में सात-सात, नानपारा में 15 स्थानों को हॉटस्पॉट बनाया गया है।