Move to Jagran APP

जिले भर में हुई 144 सपाईयों की गिरफ्तारी

जासं श्रावस्ती नागरिकता संशोधन बिल समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर सपा का पूर्व घोषित विरोध प्रदश्

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 11:07 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 06:07 AM (IST)
जिले भर में हुई 144 सपाईयों की गिरफ्तारी
जिले भर में हुई 144 सपाईयों की गिरफ्तारी

जासं, श्रावस्ती: नागरिकता संशोधन बिल समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर सपा का पूर्व घोषित विरोध प्रदर्शन गुरुवार को परवान नहीं चढ़ सका। प्रदर्शन से पूर्व ही पुलिस ने सपाईयों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने जिले भर में 144 सपाईयों को निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के मद्देनजर जिले के सभी प्रमुख स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

loksabha election banner

केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में सपाई जुलूस की शक्ल में जैसे ही जिला कार्यालय से बाहर निकले कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस बल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सपाईयों को पुलिस लाइन परिसर के मैदान में रखा गया। जहां पर सपाईयों ने धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लेकर नागरिकता संशोधन बिल वापस लो के नारे लगा रहे थे। धरने का नेतृत्व सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जीतेंद्र यादव ने किया। इस दौरान श्रावस्ती के पूर्व विधायक मुहम्मद रमजान, अशरफ खान, सत्येंद्र प्रताप सिंह, डॉ. इकबाल मंसूरी, सौरभ यादव, बंशीलाल यादव, नन्हें यादव, हाजी अब्दुल वफा आदि शामिल रहे। धरने के बाद सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इसी प्रकार सिरसिया, इकौना, मल्हीपुर, गिलौला समेत जिले के अन्य स्थानों पर भी सपाइयों ने जुलूस निकाला। गिरफ्तार सभी सपाईयों को बाद में निजी मुचलके पर शाम को पांच बजे रिहा कर दिया गया।

सिरसिया: धरना देने जिला मुख्यालय जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को सिरसिया पुलिस ने गुलरा फटवा में ही रोक लिया। भारी भरकम सपाइयों के हुजूम को सिरसिया थाने लाया गया। जहां देर तक अपने मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ता डटे रहे। दोपहर बाद पहुंचे तहसीलदार राज कुमार पांडेय ने 58 महिला व पुरुष सपा कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इस दौरान इंद्राणी वर्मा, दद्दन खां, कमलेश यादव, योगेंद्र यादव, राम आधार सोनकर, ज्ञान प्रकाश कैराती, अजय यादव, बालकराम, जयप्रकाश, राजकुमार यादव समेत 58 महिला व पुरुष सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.