यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से युवक की मौत, कई अस्पतालों में भर्ती
संवाद सूत्र, थानाभवन: गांव उस्मानपुर में रहस्यमयी बुखार से एक युवक की मौत हो गई। युवक को मे

संवाद सूत्र, थानाभवन: गांव उस्मानपुर में रहस्यमयी बुखार से एक युवक की मौत हो गई। युवक को मेरठ भर्ती कराया गया था। गांव में इससे पहले आधा दर्जन मौत हो चुकी है। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है जो विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे है।
गांव उस्मानपुर में रहस्यमयी बुखार ने अपने पैर पसार रखे है। गांव निवासी 30 वर्षीय रामभजन पुत्र पाल्ला तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। उसे स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। युवक की हालत बिगड़ती देख मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में कोई कैंप नहीं लगाया गया है। ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने बताया कि गांव को स्वच्छ बनाने के लिए समय-समय पर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया है।
थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कांति प्रसाद ने बताया कि गांव में बुखार फैलने की सूचना पर चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम गांव भेजी गई है। गांव में बुखार से होने वाली मौत की जांच की जा रही है। गांव में 66 मरीजों के खून के सैंपल लिए गए है। इनकी जांच की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार व जिला मलेरिया अधिकारी विनय कुमार जनपद की चिकित्सकों की टीम के साथ गांव पहुंचे और मरीजों की जांच की। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गांव में कैंप लगाकर जांच की जा रही है। गांव में फॉ¨गग व दवाओं का छिड़काव शुरू करा दिया है। बुधवार को भी कैंप लगाया जाएगा।
