रालोद ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना
राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख ने शामली जिलाध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर से योगेंद्र चेयरमैन पर ही भरोसा जताया है। इसके साथ ही पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल को रालोद सचिव बनाया गया है।
शामली, जेएनएन। राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने शामली जिलाध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर से योगेंद्र चेयरमैन पर ही भरोसा जताया है। इसके साथ ही पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल को रालोद सचिव बनाया गया है। दोनों नेताओं का दिल्ली से शामली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और इसे किसान-मजदूर विरोधी बताते हुए उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
शनिवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों के दिल्ली से लौटने पर कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बा एलम, कांधला, खेड़ीकरमू में जोरदार स्वागत किया गया। खेड़ीकरमू से दर्जनों गाडिय़ों के काफिले और ढोल नगाडों के साथ कार्यकर्ता नवनियुक्त पदाधिकारियों को खुली जीप में बैठाकर शामली लाए। शामली के मोहल्ला तैमूरशाह पर मुस्लिम समाज, अजंता चौक, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड पर विकास धीमान, शिवचौक, भिक्की मोड आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं सभी धर्म, जाति के लोगों एवं व्यापारियों ने धीमानपुरा में वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश विश्वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। शहर के गुरूद्वारा तिराहे पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जहां से समर्थकों की भारी भीड़ के साथ जिला रालोद कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री डा. राजकुमार सांगवान तथा संचालन रजनीश कोरी व आशुतोष पंवार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव अशरफ अली खान, डा. सऊद हसन, अनवार चौधरी, ऋषिराज राझड़, वाजिद अली, रणधावा मलिक, देशराज भनेड़ा, मुकेश सैनी, अब्दुल गफ्फार, सुरेंद्र गंदेवड़ा, सुनील मलिक, डा. मुबारक अली, संजीव फतेहपुर, विकास धीमान, सर्वेश सिभालका, राजीव निर्वाल, कृष्णपाल प्रधान, बाबूराम पंवार, सनोज टोडा, ताज मोह मद, शेर मोहम्मद, जावेद अख्तर, सहदेव, हरेंद्र ताना, संजीव देशवाल आदि मौजूद रहे।