Move to Jagran APP

यमुना का जलस्तर घटा, 87 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

जागरण संवाददाता, शामली : जलस्तर लगातार कम हो रहा है और यमुना सामान्य हो रही है। शुक्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 10:21 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 10:21 PM (IST)
यमुना का जलस्तर घटा, 87  हजार क्यूसेक पानी छोड़ा
यमुना का जलस्तर घटा, 87 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

जागरण संवाददाता, शामली : जलस्तर लगातार कम हो रहा है और यमुना सामान्य हो रही है। शुक्रवार को दिनभर में 87 हजार क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा दिया, लेकिन इससे ¨चता की कोई बात नहीं है। इससे राजधानी दिल्ली समेत कैराना और खादर क्षेत्र के लोगों ने राहत सांस ली है। तीन दिन पहले खतरे के निशान के पास तक पानी पहुंच गया था, जिससे बाढ़ का डर बना हुआ था।

loksabha election banner

पहाड़ों में पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश के चलते बुधवार को यमुना का जलस्तर 230.70 मीटर पर पहुंच गया था। यानी खतरे के निशान से 0.30 मीटर नीचे। इससे कैराना, चौसाना और ¨झझाना क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों में दहशत का माहौल था, लेकिन बुधवार से ही यमुना में छोड़े जाने वाले पानी में कमी आ गई। इसके बाद गुरुवार को जलस्तर 229.90 और शुक्रवार को घटकर 229.70 मीटर पर आ गया। ड्रेनेज विभाग के एई अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है। पहाड़ों में बारिश भी बेहद कम है। अगर पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ेगी तो प्रशासन और कंट्रोल रूम को तत्काल अवगत करा दिया जाएगा। शुक्रवार को छोड़ा गया पानी

दोपहर तीन बजे, 18921 क्यूसेक

दोपहर दो बजे, 12535 क्यूसेक

दोपहर एक बजे, 12535 क्यूसेक

दोपहर 12 बजे, 8825 क्यूसेक

सुबह 11 बजे, 5765 क्यूसेक

सुबह दस बजे, 5765 क्यूसेक

सुबह नौ बजे, 5765 क्यूसेक

सुबह आठ बजे, 4404 क्यूसेक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.