आटो पलटने से मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर
शामली जेएनएन। पंजीठ चौराहे के निकट एक आटो असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के चचेरे भाई ने आटो चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है।
शामली, जेएनएन। पंजीठ चौराहे के निकट एक आटो असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के चचेरे भाई ने आटो चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है।
नगर के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी मनोज (45) हरियाणा के गांव छाजपुर में मजदूरी करता था। शुक्रवार देर रात वह आटो में बैठकर कैराना के लिए आ रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही आटो पंजीठ चौराहे के निकट पहुंचा, तभी चालक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह पलट गया। हादसे में मनोज की मौत हो गई। जबकि आटो में सवार याकूब निवासी मोहल्ला अफगानान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आटो चालक आटो सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। जबकि याकूब को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, मृतक के चचेरे भाई जोगिद्र ने अज्ञात आटो चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
शौचालय के गड्ढे में गिरी महिला, घायल
शामली, शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला मुल्तानियान निवासी साबरा के मकान के पास शौचालय के लिए गड्ढा खोदा गया है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे साबरा उक्त गड्ढे में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने साबरा को गड्ढे से निकाला। एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। -संसू फर्जी वोट हटवाने की मांग
कैराना : गांव मोहम्मदपुर राई निवासी आस मोहम्मद ने शनिवार को डीएम व राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे पत्र में बताया कि उनके गांव की मतदाता सूची में कुछ लोगों के डबल नाम शामिल हैं और फर्जी वोट भी बने हुए हैं। इस संबंध में उसने गत नौ फरवरी को एसडीएम कैराना को पत्र दिया था। बताया कि जांच में डबल व फर्जी वोट पाए गए हैं, लेकिन अभी तक भी मतदाता सूची से उन वोटों को नहीं हटाया गया है। युवक ने डबल व फर्जी वोटों को मतदाता सूची से हटवाए जाने की मांग की है। -संसू