मांस के साथ महिला गिरफ्तार
शामली जेएनएन सोमवार देर शाम करमूखेड़ी गांव से पुलिस ने एक महिला को मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। शिव सेना जिला प्रमुख जितेंद्र निर्वाल को सूचना मिली कि करमूखेड़ी गांव में गोवंश का मांस बेचा जा रहा है।
शामली, जेएनएन : सोमवार देर शाम करमूखेड़ी गांव से पुलिस ने एक महिला को मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
शिव सेना जिला प्रमुख जितेंद्र निर्वाल को सूचना मिली कि करमूखेड़ी गांव में गोवंश का मांस बेचा जा रहा है। सूचना पर जितेंद्र कार्यकर्ता उपेंद्र निर्वाल, वीनू आदि के साथ गांव पहुंच गए। उनकी सूचना पर कुछ देर बाद पुलिस भी वहां आ गई। शिव सेना कार्यकर्ताओं से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को देखकर महिला मांस लेकर मकान की छत पर पहुंच गई और उसे मकान के पीछे फेंक दिया। पुलिस ने महिला को पकड़ कर उससे साढ़े तीन किलो मांस बरामद कर लिया। इसके बाद वहां पहुंचे पशु चिकित्सकों ने मांस का परीक्षण करने बाद सैंपल प्रयोगशाला भेज दिया। नगर कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि करमूखेड़ी निवासी महिला नजमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि वह मांस नाला पटरी निवासी शरीफ के यहां से खरीदकर लाई थी। महिला व शरीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शरीफ की तलाश की जा रही है। शिव सेना जिला प्रभारी ने भी इस मामले में तहरीर दी है।