Move to Jagran APP

यमुना पर बंधे व ठोकरें क्षतिग्रस्त न हों

संवाद सूत्र, कैराना : यमुना नदी पर नियम विरुद्ध बनाए जा रहे अस्थायी पुल पर आखिर ¨सचाई विभाग ने

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 10:45 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 10:45 PM (IST)
यमुना पर बंधे व ठोकरें क्षतिग्रस्त न हों
यमुना पर बंधे व ठोकरें क्षतिग्रस्त न हों

संवाद सूत्र, कैराना : यमुना नदी पर नियम विरुद्ध बनाए जा रहे अस्थायी पुल पर आखिर ¨सचाई विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी। बुधवार को ¨सचाई विभाग के जिलेदार अशोक कुमार त्यागी ने थाने पर लिखित आदेश रिसीव कराया, जिसमें कहा गया है कि यमुना नदी के पुल किनारे बनाए गए बंधे व संरचनाओं को ठेकेदार नुकसान पहुंचा रहा है। उसे रोकने के आग्रह के साथ ही अपेक्षा की गई है कि यमुना पुल पर स्थित चौकी को आदेश दिया जाए कि वह लगातार स्थल निरीक्षण कर ठेकेदार की मनमानी पर रोक लगाए।

loksabha election banner

यमुना नदी पर मामौर-सहपत के पास खनन ठेकेदार ने अस्थायी पुल बना लिया है। इससे यमुना का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा हे। कई बार पुल टूट चुका है। यमुना की धारा लगातार पुल को क्षतिग्रस्त कर रही है। ठेकेदार अस्थायी पुल बनाने की अनुमति ¨सचाई विभाग से मिलने की बात कह रहा है, जबकि ¨सचाई विभाग पुल को अवैध बता चुका है। अस्थायी पुल की कोई अनुमति नहीं होने की बात कही जा रही है। इसके बाद भी अस्थायी पुल का निर्माण ठेकेदार लगातार कर रहा है। बुधवार को ¨सचाई विभाग के जिलेदार अशोक कुमार त्यागी ने अब तक किए गए निरीक्षण के बाद एक आदेश तैयार किया। शाम को उसे कैराना थाने में रिसीव कराया गया। आदेश में ¨सचाई विभाग ने मामौर-सहपत खनन प्वाइंट से निकलने वाले वाहनों से यमुना नदी का बांध प्रभावित होने की बात कही। कहा गया कि जिससे यमुना नदी की संरचनाएं ठोकर खनन व अस्थायी पुल से प्रभावित हो रही है। इससे आने वाले दिनों में बाढ़ का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में ठेकेदार को अवगत कराया गया, लेकिन वह लगातार काम कर रहा है। उन्होंने थाना पुलिस से आग्रह किया कि खनन के वाहन बांध से होकर गु•ारते हैं तो खनन ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। ¨सचाई विभाग के अधिकारियों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र नगर को तहरीर सौंपते हुए कहा कि यमुना ब्रिज पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया जाय कि वह बांध से गु•ारने वाले वाहनों पर कड़ी निगाह रखें। किसी भी कीमत पर बांध को क्षतिग्रस्त नहीं होने देने में सहयोग करें। ¨सचाई विभाग के इस रुख से अब ठेकेदार में हड़कंप है।

थाने पर बांध व यमुना में होने वाले कटान को रोकने में सहयोग का आग्रह किया गया है। ठेकेदार के खिलाफ नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अशोक कुमार त्यागी, जिलेदान, ¨सचाई विभाग, ड्रेनेज खंड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.