3023 को लगा टीका, 2900 डोज मिलीं
जिले में गुरुवार को 35 बूथों पर टीकाकरण हुआ और 3023 लोगों को टीका लगा है। साथ ही 2900 डोज वैक्सीन की मिल गई हैं। हालांकि अभी विशेष अभियान के तहत कलस्टर के गांवों में टीकाकरण नहीं होगा।
शामली, जागरण टीम। जिले में गुरुवार को 35 बूथों पर टीकाकरण हुआ और 3023 लोगों को टीका लगा है। साथ ही 2900 डोज वैक्सीन की मिल गई हैं। हालांकि अभी विशेष अभियान के तहत कलस्टर के गांवों में टीकाकरण नहीं होगा।
स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 वर्ष आयु में गुरुवार के लिए 21 बूथ बनाए थे। 2060 के टीकाकरण का लक्ष्य था और इसके सापेक्ष 1546 को टीका लगा। 1540 ने पहली और छह लोगों को दूसरी डोज लगी। 75.05 फीसद टीकाकरण हुआ और 155 वायल का प्रयोग हुआ। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 16 बूथ रहे और 1800 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था। 757 लोगों को पहली और 720 लोगों को दूसरी डोज लगी। कुल 1477 लोगों का टीकाकरण हुआ। 148 वैक्सीन वायल का प्रयोग हुआ। बुधवार को कोविशील्ड की 2500 और कोवैक्सीन की एक हजार डोज मिली थीं। गुरुवार को कोविशील्ड की 2900 डोज आई हैं। ऐसे में एक दिन के लिए पर्याप्त वैक्सीन है। शुक्रवार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 17 और 45 से अधिक आयु वर्ग में 16 बूथ बनाए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार टीकाकरण हो रहा है। कलस्टर के गांवों में पर्याप्त वैक्सीन आने और शासन के निर्देश मिलने पर टीकाकरण शुरू होगा।
----
पोर्टल में रही दिक्कत
महिला पालीटेक्निक के बूथ पर पोर्टल में दिक्कत रही। ऐसे में लोगों को इंतजार करना पड़ा। सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू होता है, लेकिन पोर्टल की समस्या ठीक होने पर करीब साढ़े 11 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम भी यहां निरीक्षण के लिए पहुंची थी।