दहेज आरोपितों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस की दबिश
जागरण संवाददाता, शामली : नगर निवासी दहेज आरोपितों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस ने दबिश द
जागरण संवाददाता, शामली : नगर निवासी दहेज आरोपितों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस ने दबिश दी। काफी प्रयासों के बाद भी कोई भी आरोपित नहीं मिल सका। इसके बाद महिला दारोगा ने आरोपितों के पड़ोसियों, पुलिस कंट्रोल रूम सहित कई स्थानों पर जांच कर मामले के बारे में जानकारी एकत्र की।
रविवार दोपहर में उत्तराखंड के विकास नगर नगर थाने की महिला दारोगा हिमानी चौधरी पुलिस टीम के साथ नगर कोतवाली पहुंची। उन्होंने बताया कि उनके यहां की रहने वाली एक युवती की शादी शामली के मोहल्ला धीमानपुरा निवासी युवक के साथ हुई थी।
विवाहिता को शादी के बाद से ससुराल में दहेज की खातिर परेशान किया जा रहा था। बाद में विवाहिता को मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने विकास नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में जांच की जा रही है।
महिला दारोगा ने नगर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर आरोपित ससुरालियों के यहां पर दबिश दी, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। इसके बाद महिला दारोगा ने मामले के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम, सरकारी अस्प्ताल में भी जाकर जानकारी की।
यह भी जानकारी की गई कि कहीं इस मामले में आरोपित पक्ष ने तो पुलिस में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। इसके लिए नगर कोतवाली के डाक विभाग से जानकारी जुटाई गई। जानकारी करने के बाद पुलिस टीम वापस लौट गई। नगर कोतवाली के सहायक निरीक्षक बिजेंद्र ¨सह यादव ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के मामले में दबिश देने के लिए उत्तराखंड पुलिस आई थी। आरोपित पक्ष के लोग मिल नहीं पाए है।