जमीनी विवाद में चले धारदार, दो घायल
कैराना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। इसमें दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया।
शामली, जेएनएन। कैराना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। इसमें दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया।
रविवार को गांव मंगलपुर में जमीन की डोल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें दो सगे भाई पवन व अनुज घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी है।