सड़क किनारे खड़े वाहनों से लग रहा जाम
त्योहारों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे है। दुकानों के बाहर खड़े उनके वाहनों के कारण नगर में जाम लग रहा है। दुकानदार भी इन वाहनों के कारण परेशान हो चले है। जाम के कारण पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए व्यापारियों को चेतावनी दी है।
शामली, जेएनएन। त्योहारों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे है। दुकानों के बाहर खड़े उनके वाहनों के कारण नगर में जाम लग रहा है। दुकानदार भी इन वाहनों के कारण परेशान हो चले है। जाम के कारण पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए व्यापारियों को चेतावनी दी है। कहा कि दीपावली पर बाजारों में काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं।
गुरुवार को धनतेरस और शनिवार को दीपावली पर्व है। इन दोनों पर्वो की खरीदारी के लिए महिला और पुरुष बाजारों में पहुंच रहे है। नगर ही नही, बाहर देहात के गांवों से भी लोग खरीदारी करने के लिए नगर में पहुंच रहे है। जो अपने दोपहिया व चोपहिया वाहनों पर सवार होकर नगर में पहुंचते है। यह लोग अपने वाहनों को नगर में सड़क किनारे दुकानों के बाहर खड़े करते है। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण नगर में जाम लग जाता है। जिस कारण नगर में चोपहिया वाहनों पर चलना तो दूर, पैदल चलना भी दूभर है। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। गुरुवार को नगर में अधिक वाहनों के कारण काफी समय तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस ने किसी तरह जाम को खुलवाया। उधर, सड़क किनारे दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के कारण दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला यातायात पुलिस प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि उन्होंने दुकानों के बाहर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए चेतावनी दी है।