Move to Jagran APP

चीनी उत्पादों के पूर्णत: बहिष्कार की व्यापारियों ने ली शपथ

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर रविवार को चीन भारत छोड़ो अभियान शुरू हुआ। व्यापारियों ने घरों में रहते हुए चीन निर्मित उत्पादों का पूरी तरह बहिष्कार करने की शपथ ली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 11:07 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 11:07 PM (IST)
चीनी उत्पादों के पूर्णत: बहिष्कार की व्यापारियों ने ली शपथ
चीनी उत्पादों के पूर्णत: बहिष्कार की व्यापारियों ने ली शपथ

शामली, जेएनएन। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर रविवार को चीन भारत छोड़ो अभियान शुरू हुआ। व्यापारियों ने घरों में रहते हुए चीन निर्मित उत्पादों का पूरी तरह बहिष्कार करने की शपथ ली।

loksabha election banner

कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के आवास पर उपस्थित होकर कुछ पदाधिकारियों ने शपथ ली। घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि व्यापारियों ने संकल्प लिया है कि वह न तो चीन निर्मित उत्पादों का इस्तेमाल करेंगे और न ही बिक्री करेंगे। भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। देशवासी एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। अभियान के तहत भारतीय सामान-हमारा अभिमान नारा भी बुलंद किया जा रहा है। देश का व्यापारी देश को सबक सिखाएगा और उसकी अर्थव्यवस्था पर चोट की जाएगी। इस अभियान से देश की आर्थिक मंदी को दूर करने में भी सहयोग मिलेगा। कोरोनाकाल में घर-घर में अभियान के तहत कार्यक्रम हुए। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष चंद्र धीमान, प्रदीप विश्वकर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, अनुज गोयल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.