Move to Jagran APP

सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग.. पसरा सन्नाटा

जागरण संवाददाता, शामली : मौसम में लगातार इजाफा हो रहा है। एकाएक ठंडी हवाओं ने मौसम क

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 10:25 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 10:25 PM (IST)
सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग.. पसरा सन्नाटा
सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग.. पसरा सन्नाटा

जागरण संवाददाता, शामली : मौसम में लगातार इजाफा हो रहा है। एकाएक ठंडी हवाओं ने मौसम को और सर्द कर दिया है। इससे लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं। ठंडक बढ़ते ही दिन में धूप तो रात में गर्म कपड़े लोगों की चाहत बन गए है। ठंडक से शाम को सड़कों पर सूनापन दिखायी देने लगा है। गरीबों के लिए ठंड मुसीबत का पहाड़ लेकर आयी है। हालांकि नपा ने उनके लिए शेल्टर होम बनाए है, रात में लोग अलाव पर हाथ तापकर सर्दी कम करते दिख रहे हैं।

loksabha election banner

पिछले तीन दिन से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। सुबह से ही ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकपाने को मजबूर कर दिया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों की संख्या में कमी आयी है। सुबह घर से निकलने में लोग परहेज बरत रहे हैं। इससे सुबह गिनती के लोग या पुलिस की गाड़ियां ही सड़कों पर घुमती दिख रही है। सुबह धूप निकलने पर ही लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं। पूरे दिन ठंड से बचने को लोग धूप का सहारा लेते दिख रहे हैं। ठंडक का असर बाजारों में भी दिख रहा है। गर्म कपड़ों की खरीददारी के अलावा बाकी दुकानों पर ग्राहकों की आमद कम है। शाम ढ़लते ही सड़के खाली होनी शुरू हो जाती है। अंधरे के साथ ही सड़कों पर सन्नाटा हो जाता है। रात में ठंडक बढ़ने पर नपा ने अलाव की व्यवस्था शहर के विभिन्न हिस्सों व स्थानों पर की है। यहां रात में अपने शरीर को गर्म करते कुछ लोग दिख जाते हैं। ठंड से बढ़े सन्नाटे को रात में पुलिस की गाड़ियां जरूर तोड़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.