बारिश संग पड़े ओले ने गर्मी से दिलाई राहत
भीषण गर्मी के बीच दोपहर मौसम ने अचानक मिजाज बदला जिससे आंधी व बारिश संग गिरे ओलों ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। वहीं दूसरी ओर आम की फसल को काफी नुकसान हुआ।
कैराना, जेएनएन: भीषण गर्मी के बीच दोपहर मौसम ने अचानक मिजाज बदला, जिससे आंधी व बारिश संग गिरे ओलों ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। वहीं, दूसरी ओर आम की फसल को काफी नुकसान हुआ।
गुरुवार को सुबह गर्मी से लोगों का सामना हुआ, लेकिन कुछ घंटे बाद ही मौसम बदलने लगा। दोपहर बाद बादल उमड़ने शुरू हुए। करीब सवा तीन बजे आंधी और वर्षा शुरू हो गयी। कुछ ही पल में ओले भी गिरने लगे। बारिश से सड़कें जलमग्न हो गयीं। इस दौरान गुजर रहे लोगों ने बारिश का भरपूर आनंद लिया। ओले पड़ने से बागवानी फसल आम में काफी नुकसान पहुंचा है। कच्चे आम गिरकर बागों में बिखर गये। वहीं, गोविन्द कश्यप ने बताया कि पहले भी तेज हवा ने बागवानी में काफी नुकसान किया था। अब की बार वर्षा में आए ओलों ने पेड़ पर लगे छोटे आम को नुकसान पहुंचाया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप