Move to Jagran APP

यमुना में स्नान के दौरान किशोर डूबा, मौत

कैराना क्षेत्र में यमुना में स्नान कर रहा एक किशोर डूब गया। करीब छह घंटे के प्रयास के बाद गोताखोरों ने शव को बरामद कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 11:21 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 06:08 AM (IST)
यमुना में स्नान के दौरान किशोर डूबा, मौत
यमुना में स्नान के दौरान किशोर डूबा, मौत

शामली, जेएनएन। कैराना क्षेत्र में यमुना में स्नान कर रहा एक किशोर डूब गया। करीब छह घंटे के प्रयास के बाद गोताखोरों ने शव को बरामद कर लिया।

loksabha election banner

सोमवार को क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी तीन किशोर गांव में स्थित यमुना नदी के घाट पर स्नान कर रहे थे। बताया जाता है कि गांव के दो किशोर यमुना नदी में स्नान कर बाहर निकल आए, लेकिन जावेद पुत्र जमशेद गहरे पानी की ओर चला गया और डूब गया। मौके पर मौजूदा बच्चों ने डूबते किशोर को देखकर शोर मचा दिया। ग्राम प्रधानपति मोहम्मद असलम द्वारा किशोर के डूबने की सूचना प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की टीम से किशोर को बरामद करने लिए यमुना नदी में सर्च अभियान चलवाया। करीब छह घंटे बाद शाम पांच बजे गोताखोरों ने किशोर जावेद के शव को बरामद कर लिया। किशोर का शव देखते ही मौके पर मौजूद परिजनों व ग्रामीणों की आंखे नम हो गई।

ग्राम प्रधानपति इस्सोपुर खुरगान मोहम्मद असलम ने बताया कि मृतक का पिता जमशेद मजदूरी कर अपने परिवार का पोषण करता है। उसके पांच लड़के तथा एक लड़की है। मृतक जावेद चार भाइयों से छोटा तथा बहन से बड़ा था। अपने परिजनों से घर के बाहर खेलने की कहकर गया था। यमुना में स्नान के दौरान गहरे कुंड में समा गया।

इन्होंने कहा

यमुना में डूबे किशोर के शव को बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था, लेकिन उसके परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने किशोर के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

- प्रेमवीर सिंह राणा, कोतवाली प्रभारी कैराना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.