भवसागर से पार जाने को ईश्वर की भक्ति करना जरूरी
जागरण संवाददाता शामली आर्य समाज के ऋषि बोध सप्ताह के आठवे दिन आईआईए के पूर्व चेयरमै
जागरण संवाददाता, शामली:
आर्य समाज के ऋषि बोध सप्ताह के आठवे दिन आईआईए के पूर्व चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल के आवास पर वैदिक यज्ञ एवं भजन प्रवचन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिजनौर से आए आर्य भजनोपदेशक कुलदीप आर्य ने कहा कि भवसागर से पार जाने को ईश्वर की भक्ति करना जरूरी है। परमात्मा की प्राप्ति के लिए मन में ज्ञान का उजाला करना पड़ेगा।
ऋषि बोध सप्ताह के आठवें एवं अंतिम दिन प्रातकाल आर्य समाज मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसके बाद वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक यज्ञ के मुख्य यज्ञमान नरेंद्र अग्रवाल के दामाद उत्तराखंड विद्युत निगम के डीजीएम विद्युत पंकज अग्रवाल-पुत्री रितु अग्रवाल, पुत्र नवीन अग्रवाल-पुत्रवधु अल्पना अग्रवाल, विशाल अग्रवाल-रजनी अग्रवाल, अजय विष्णु गुप्ता-शुभी गुप्ता यज्ञमान रहे।आर्य समाज के पुरोहित डा. रविदत्त आर्य ने यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर मुख्य यज्ञमान को आर्य साहित्य भेट किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तेजेंद्र निर्वाल, बिजनौर से आर्य समाज के विद्वान डा. विष्णुमित्र वेदार्थी, व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग रहे। इस दौरान स्त्री आर्य समाज से नीलम आर्य ने भजन घड़ी समय की रूके कभी ना चलती जाती है, उम्र तेरी घटती जाती है सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनोपदेशक कुलदीप आर्य ने कहा परमपिता परमात्मा की प्राप्ति के लिए अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर शास्वत ज्योति ईश्वर में ध्यान लगाए। उन्होंने भजन ईश्वर का गुणगान किया। इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान विनोद आर्य, मंत्री देवेंद्र देव आर्य, रविकांत आर्य, आर्य विद्यासभा के प्रधान राजपाल आर्य व मंत्री दिनेश आर्य,जेके जैन, आशीष जैन आदि मौजूद रहे।