एसपी ने किया थाने का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
शामली : रविवार दोपहर के समय एसपी ने आदर्श मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंन
शामली : रविवार दोपहर के समय एसपी ने आदर्श मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के रजिस्टरों के बारे में जानकारी ली। महिला सिपाहियों की समस्या भी जानी। एक महिला सिपाही के साथ उसके दो बच्चों को देखकर एसपी ने इस बारे में जानकारी की तो हालात के बारे में बताते हुए महिला सिपाही ने थाना परिसर में आवास दिलाने की गुहार लगाई।
एसपी अजय कुमार रविवार को अचानक थाना आदर्श मंडी जा पहुंचे। एसपी को देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ही सभी दारोगा थाने पर जा पहुंचे। इस दौरान एसपी ने थाना प्रभारी सुनील कुमार को साथ लेकर पूरे थाने का निरीक्षण किया। कंपयूटर आपरेटर से मुकदमा लिखने, एफआर, चार्जशीट लगाने व अन्य कार्रवाई के बारे में जानकारी की। थाना कार्यालय में मौजूद सिपाही मधु वर्मा के पास इस दौरान उनके दो छोटे-छोटे बेटे भी मौजूद थे और वह पढ़ रहे थे। एसपी ने बच्चों को देखकर उनके बारे में जानकारी की। सिपाही मधु ने बताया कि वह बीमार रहती है। मुजफ्फरनगर में उसका आवास है। प्रतिदिन वह वहीं से ही आना जाना करती है। रविवार के अवकाश के कारण उनके बेटे साथ आ गए थे। सिपाही ने थाना परिसर में आवास दिलाने की मांग की। एसपी ने बताया कि उन्होंने निरीक्षण के दौरान सब कुछ सही पाया है। रजिस्टरों के रख रखाव सही कराने के आदेश दिए है।