दोषी अफसरों पर हत्या का मुकदमा हो: सपा
संवाद सूत्र, ¨झझाना : गुरुवार दोपहर सपाइयों ने गांव कमालपुर का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 09:51 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 09:51 PM (IST)
संवाद सूत्र, ¨झझाना : गुरुवार दोपहर सपाइयों ने गांव कमालपुर का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की। सपा जिलाध्यक्ष ने आबकारी विभाग व पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी नासिर प्रधान, विजय कौशिक, उमेश प्रधान, सचिन राणा और कपिल के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। अशोक चौधरी ने कहा कि प्रथम दृष्टया दोषी आबकारी व ¨झझाना पुलिस हैं। यहां पुलिस के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। पुलिस लीपापोती की कोशिश कर रही है। निलंबन कर केवल खानापूर्ति की गई है। उन्होंने आरोपित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें