पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, सुबह रहा कोहरा
शामली: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद कंपकंपाने वाली ठंड शुरू हो चुकी है। सुबह कोहरे क
शामली: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद कंपकंपाने वाली ठंड शुरू हो चुकी है। सुबह कोहरे की चादर पसरी रही और दिनभर शीतलहर ने हलकान किया। धूप से जरूर कुछ राहत मिल रही थी, लेकिन हवा में काफी ठंडक थी। सूरज ढ़लते ही पारा और गिर गया। शहर से लेकर देहात तक लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से राहत पाते दिखे।
ठंड के सीजन में अभी तक कोहरे से राहत थी। लेकिन, गुरुवार सुबह पूरा वातावरण कोहरे की चादर में लिपटा था। इसके चलते ²श्यता भी कम थी तो वाहनों चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत हुई सुबह स्कूल और को¨चग जाने वालों को। दफ्तर जाने वक्त यानी सुबह दस बजे तक कोहरा हट चुका था और गुनगुनी धूप थी। लेकिन, पहाड़ों में अच्छी-खासी बर्फबारी का असर गुनगुनी धूप में भी दिखा। बाइक सवार धूप में भी गर्म कपड़ों के साथ दस्तानों आदि से पैक दिखे।शाम को जब सूरज छिपा तो मौसम और ठंडा हो गया। काफी लोग तो शाम होते ही रजाई में दुबक गए। बाजारों में आम दिनों के मुकाबले जल्दी ही सन्नाटा पसर गया। जो लोग सड़कों पर दिखे भी, वो पूरी तरह गर्म कपड़ों से पैक थे। मिल गेट के बाहर गन्नों से लदे वाहन कतार में खड़े थे और किसान अलाव जलाकर ताप रहे थे। नगर पालिका की ओर से शहर में चार स्थानों पर ही अलाव की व्यवस्था की गई है, जो अब नाकाफी साबित हो रही है। हालांकि, पालिका का दावा है कि अलाव के इंतजाम अन्य जगहों पर भी किए जा रहे हैं।