विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शामली में 85 हजार रुपए रिश्वत लेते अधिकारी और क्लर्क गिरफ्तार, अफसर की दराज से 8 और घर से 60 लाख बरामद

By Akash Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 24 Sep 2026 06:41 PM (IST)

Shamli News: शामली में मेरठ विजिलेंस टीम ने एक खान अधिकारी और उसके लिपिक को 85 हजार रुपये रिश्वत लेते ...और पढ़ें

आरोपित अधिकारी सुधाकर एवं कर्मचारी सद्दाम।

आरोपित अधिकारी सुधाकर एवं कर्मचारी सद्दाम।

HighLights

  1. खान विभाग के अधिकारी और क्लर्क के खिलाफ हुई कार्रवाई

  2. शिकायतकर्ता ठेकेदार से खनन पट्टा देने को मांगी गई थी रिश्वत

जागरण संवाददाता, शामली। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ विजिलेंस की टीम ने खान विभाग के एक अधिकारी और उसके लिपिक (क्लर्क) को 85 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। खान अधिकारी की टेबल की दराज से आठ लाख रुपए के बरामद किए गए। खान अधिकारी के सरकारी आवास जो डीएम आवास के निकट है। घर से 60 लाख रुपए बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस नोट गिन रही है।

गुरुवार को मेरठ विजिलेंस के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ विजिलेंस टीम ने सबसे पहले आरोपित खान अधिकारी और उसके लिपिक सद्दाम को 85 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया। टीम ने मौके से आठ लाख रुपए बरामद किए। जबकि खान अधिकारी के घर से 60 लाख रुपए बरामद किए गए।

शिकायतकर्ता परमाल ठेकेदार ने बताया कि खनन पट्टा की फाइल कराने के लिए एक लाख 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। 50 हजार रुपए खान अधिकारी ने 21 सितंबर को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कराए थे। जबकि 85 हजार कैश लेकर बुलाया गया था। विजिलेंस के एएसपी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

होटल से लाखों रुपये और सामान लेकर नौकर फरार

बिड़ौली : क्षेत्र के म्यान कस्बा स्थित एक होटल से बुधवार रात होटल पर काम करने वाला नौकर लाखों रुपये की नकदी और कुछ सामान लेकर फरार हो गया। म्यान कस्बा में उदपुर निवासी हैदर अली पुत्र शकील अहमद का सुहेल चिकन कार्नर नाम से होटल है। होटल पर बिहार के कटिहार जिले के पुरिया गांव निवासी जाहिद करीब एक वर्ष से काम कर रहा था।

होटल मालिक के अनुसार, जाहिद पर उन्हें पूरा विश्वास था और वह करीब एक वर्ष से होटल पर काम कर रहा था। आरोप है कि बुधवार रात करीब दो बजे जाहिद होटल में रखी लाखों रुपये की नकदी के साथ खाने-पीने का सामान, कुरकुरे, चिप्स और अन्य सामान लेकर फरार हो गया। वह होटल को खुला छोड़कर चला गया। सुबह होटल पहुंचने पर मालिक को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। होटल मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर जल्द कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।