विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शामली महोत्सव मेले में आई जलपरी, करतबों से कर रही रोमांचित, ड्रैगन झूलों का आनंद उठा रहे लोग

Published: Mon, 14 Sep 2026 09:29 AM (IST)

शामली महोत्सव मेले में बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए विभिन्न झूले और विदेशी जलपरी की जल क्रीड़ाएं मुख्य आकर्षण हैं।

करनाल रोड पर आरके पीजी डिग्री कालेज में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित मेले में झूले में झूलते व्यक्ति। जागरण

करनाल रोड पर आरके पीजी डिग्री कालेज में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित मेले में झूले में झूलते व्यक्ति। जागरण

HighLights

  1. विदेशी जलपरी की जल क्रीड़ाएं दर्शकों को रोमांचित कर रही हैं।

  2. जीरो ग्रेविटी, ब्रेक डांस जैसे झूले बच्चों और बड़ों को पसंद आ रहे।

  3. मेले में खरीदारी, स्वादिष्ट व्यंजनों और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

जागरण संवाददाता, शामली। दैनिक जागरण के सहयोग से चल रहे शामली महोत्सव मेले में बच्चों और व्यस्कों के मनोरंजन के पूरे संसाधन जुटाए गए है।

मेले में बच्चों के लिए विभिन्न आकर्षक झूलों के साथ विदेशी जलपरी की जल क्रीड़ाएं देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। मेले में एक ओर लोग जहां मनोरंजन का लुत्फ उठा रहे हैं।

मेले में लगी दुकानों जमकर खरीदारी कर चाट पकौड़ी, हलवा पराठा का आनंद भी ले रहे हैं। शहर के आरके डिग्री कालेज में 28 अगस्त से मीडिया पार्टनर दैनिक जागरण के सहयोग से शामली महोत्सव मेला चल रहा है।

मेले के आयोजक मुजम्मिल ने बताया कि मेले में बच्चों, बड़ों और महिलाओं के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए जीरो ग्रेविटी झूला, ब्रेक डांस झूला, ड्रेगन झूला, हवाई झूला, बच्चों की खास पसंद मिनी ट्रेन और मेले का मुख्य आकर्षण विदेशी जलपरी है।

सुपर शाप में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेले में सजावटी सामान, क्राकरी, खेल-खिलौनों के अलावा चाट पकौड़ी के साथ हलवा पराठा की दुकानें सजाई गई है।

मेले में वाहनों के लिए पार्किंग और सुरक्षा के लिए अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई है। मेले में सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए परिसर में सीसीटीवी लगाए गए हैं।