विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

50 साल पुराने बाईपास के बहुरे दिन! शामली में मार्ग निर्माण और चौड़ीकरण का काम शुरू, आवागमन होगा आसान

By Abhishek Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 23 Oct 2026 02:45 PM (IST)

ऊन कस्बे में करीब 50 साल पुराने बाईपास के निर्माण और चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। इससे वाहन ...और पढ़ें

ऊन में निर्माणाधीन पुराना बाईपास। जागरण

ऊन में निर्माणाधीन पुराना बाईपास। जागरण

HighLights

  1. शामली के ऊन में 50 साल पुराने बाईपास का काम शुरू।

  2. मार्ग चौड़ा होने से आवागमन और जाम से राहत मिलेगी।

  3. वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी, लोगों में खुशी का माहौल।

संवाद सूत्र, जागरण. ऊन (शामली)। ऊन कस्बे में करीब 50 वर्ष पुराने बाईपास निर्माण और चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। कस्बे का यह मार्ग लंबे समय से लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता रहा है। इसके चौड़ा होने से वाहन चालकों को आवाजाही में सुविधा मिलने और जाम समेत आवागमन संबंधी परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। काम शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।

कस्बावासी सचिन ने बताया कि बाईपास काफी पुराना है। इसके चौड़ीकरण से वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से राहत मिल सकती है। यशपाल ने निर्माण कार्य शुरू होने को अच्छी बात बताते हुए कहा कि मार्ग चौड़ा होने से बड़े वाहनों को निकलने में आसानी होगी और लोगों का समय बचेगा।

यहीं के सचिन ने बताया कि बाईपास के चौड़ीकरण की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कस्बे के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और उनकी परेशानी कम होगी।