Move to Jagran APP

कब्र में दफन हो गए लड़की की मौत के राज

मोहम्मदपुर राई में गुपचुप तरीके से आधी रात लड़की के शव को कब्रिस्तान में दफनाने के बाद से तमाम तरह की चर्चाएं जोर पकड़ रही है। चर्चा है कि हत्या कर शव को कब्र में दफनाया गया है। लड़की की मौत के राज कब्र में दफन हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 10:29 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 10:29 PM (IST)
कब्र में दफन हो गए लड़की की मौत के राज
कब्र में दफन हो गए लड़की की मौत के राज

शामली, जागरण टीम। मोहम्मदपुर राई में गुपचुप तरीके से आधी रात लड़की के शव को कब्रिस्तान में दफनाने के बाद से तमाम तरह की चर्चाएं जोर पकड़ रही है। चर्चा है कि हत्या कर शव को कब्र में दफनाया गया है। लड़की की मौत के राज कब्र में दफन हो गए हैं।

loksabha election banner

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई में बीते सोमवार को करीब आधी रात गुपचुप तरीके से परिवार के लोगों ने लड़की के शव को कब्रिस्तान में दफनाया था। सूत्र बताते हैं कि शव दफनाने की भनक गांव के लोगों तक को नहीं लगने दी गई। अगले दिन कब्रिस्तान में नई कब्र नजर आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ और तमाम तरह की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी। एक दिन पहले तक कोतवाली पुलिस भी मामले में अनभिज्ञता जताती रही। गांव के एक संभ्रांत व्यक्ति ने बताया कि लड़की के शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी हत्या करने के बाद कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया है। शव दफनाने के दौरान गांव के परिवार के लोगों के अलावा बाहरी लोगों के होने की भी बात कही जा रही है। लड़की की यदि हत्या की गई है तो आखिर उसका गुनाह क्या था, जो उसे मौत की सजा दी गई? सूत्र बताते हैं कि यदि इस मामले में पुलिस की जांच-पड़ताल आगे बढ़ें तो खौफनाक राज सामने आ सकते हैं। ताश खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद

संवाद सूत्र, झिझाना : गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के टपराना गांव के मजरे नया गांव में ताश खेलने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में रणपाल सिंह व कालू पुत्र शौकत ने एक-दूसरे पक्ष के सात-सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें पुलिस ने दोनों पक्षों से झगडे़ के सात आरोपियों कालू, जबरदीन, राफा, कासिम, नसीम, प्रमोद, रणपाल को गिरफ्तार किया है। झगडे़ की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने भी थाने पहुंच कर आरोपियों से पूछताछ की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि नया गांव में दो पक्षों के विवाद में पकड़े गए सभी सात लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.