भीड़ से संक्रमण का खतरा बरकरार, शारीरिक दूरी का उल्लंघन जारी
बाजारों में बेवजह रोजाना पहुंच रहे हजारों लोगों के कारण भीड़ बढ़ रही है। दुकानों पर गोले न बने होने के कारण शारीरिक दूरी का उल्लंघन हो रहा है। बिना मास्क के भी अनेक लोग बाजारों में पहुंच रहे हैं। भीड़ से संक्रमण फैलने का खतरा और लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
शामली, जेएनएन। बाजारों में बेवजह रोजाना पहुंच रहे हजारों लोगों के कारण भीड़ बढ़ रही है। दुकानों पर गोले न बने होने के कारण शारीरिक दूरी का उल्लंघन हो रहा है। बिना मास्क के भी अनेक लोग बाजारों में पहुंच रहे हैं। भीड़ से संक्रमण फैलने का खतरा और लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
अनलॉक-1 के चलते डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार सुबह 7 बजे से शाम चार बजे तक सभी तरह की दुकानों को खोलने का आदेश जारी कर रखा है। रोजाना बाजार में लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है। व्यापारियों की लापरवाही है कि दुकानों के बाहर शारीरिक दूरी बनी रहने के लिए गोले नहीं बनावाए गए हैं। जिस कारण शारीरिक दूरी का उल्लंघन हो रहा है। लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या के बावजूद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे है। बिना मास्क के भी लोग बाजार में पहुंच रहे हैं। रोजाना बाजारों में पहुंच रही भीड़ से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। बाजार की भीड़ से भी संक्रमण फैलने का खतरा है। शहर के नाला पटरी, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार और वर्मा मार्केट स्थित दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
जलालाबाद कस्बे में बहुत से लोग बाहर जाते समय मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे। पुलिस के जुर्माने के भय से मास्क जेब की शोभा बढ़ा रहे है। पुलिस के दिखने पर जेब से निकाल मुंह पर लगा लेते हैं। बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है।