भीड़ से संक्रमण फैलने का खतरा, रोजाना हजारों लोग पहुंच रहे बाजार
अनलॉक-1 के चलते रोजाना खुल रहे बाजारों में हजारों लोग पहुंच रहे हैं। लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव केस के बावजूद भी लोगों की भीड़ बाजार में पहुंच रही है। बाजार में दुकानों पर शारीरिक दूरी का उल्लंघन हो रहा है। बिना मास्क के लोग बाजार में पहुंच रहे हैं। प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। किसी भी तरह के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
शामली, जेएनएन। अनलॉक-1 के चलते रोजाना खुल रहे बाजारों में हजारों लोग पहुंच रहे हैं। लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव केस के बावजूद भी लोगों की भीड़ बाजार में पहुंच रही है। बाजार में दुकानों पर शारीरिक दूरी का उल्लंघन हो रहा है। बिना मास्क के लोग बाजार में पहुंच रहे हैं। प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। किसी भी तरह के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
देश में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अनलॉक-1 चल रहा है। डीएम के आदेश पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक बाजार में सभी तरह की दुकानों को खोलने की अनुमति दे रखी है। मंगलवार को सुबह के समय शहर के मुख्य बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली है। शहर के कबाड़ी बाजार,बडा बाजार में दुकानों पर गोले ना बने होने के कारण शारीरिक दूरी का उल्लंघन हो रहा है। बाजार में पहुंच रही भीड़ से भी संक्रमण फैल रहे है। मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार कुछ ई-रिक्शा वाले भी पॉजिटिव आए है। देहात क्षेत्रों में भी रोजाना हजारों लोग बाजार में खरीददारी के लिए पहुंच रहे है। शहर के बडा बाजार,कबाडी बाजार,मिल रोड,नेहरू मार्केट आदि में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली है। शहर में दुकान खोलकर बैठे व्यापारी भी नियमों का उल्लंघन कर रहे है। कुछ व्यापारी मास्क आदि का भी प्रयोग नही कर रहे है। बाजार में पहुंचने वाले लोग कुछ लोग भी मास्क आदि का प्रयोग नही कर रहे है। रोजाना बाजार में लगने वाली फास्ट फूड की रेहडियों पर भी लोगों की भीड़ पहुंच रही है। शहर के वर्मा मार्केट स्थित मोबाइल फोन की दुकानों पर भी भारी भीड़ पहुंच रही है। शहर के शिव चौक स्थित फलों की दुकान,नाला पटरी स्थित सब्जियों की दुकानों पर भी भारी भीड़ पहुंच रही है। शाम चार बजे के बाद भी कुछ व्यापारी दुकान खोल रहे है।