लॉकडाउन में छूट के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
लॉकडाउन के दौरान सुबह से दोपहर बारह बजे तक की छूट में कलक्ट्रेट परिसर में अपने अपने कार्य को लेकर आने वाले लोगों की भीड़ रही।
शामली, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान सुबह से दोपहर बारह बजे तक की छूट में कलक्ट्रेट परिसर में अपने अपने कार्य को लेकर आने वाले लोगों की भीड़ रही। सुबह से ही कलक्ट्रेट के कुछ ऑफिसों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। लोग शारीरिक दूरी का भी पालन के साथ-साथ हाथों को सैनिटाइज भी कर रहे थे।
शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही लोगों की भीड़ दिखाई दी। कलक्ट्रेट परिसर में रजिस्ट्री विभाग में बैनामा, राशन विभाग में राशन कार्ड धारकों की भीड़ देखने को मिली। इसी के साथ साथ बाहर आने जाने के लिए ई पास बनवाने वाले लोग भी कतार में दिखाई दिए। सुबह कलक्ट्रेट खुलते ही लोगों अपने अपने कार्य के लिए उमड़ पड़े। कलक्ट्रेट परिसर में मौजूद आफिसों पर लोगों की लाइन लगवाई गई। ऑफिसों पर जाने से पहले उनके हाथों को सैनीटाइज कराया गया। अधिवक्ताओं के चैंबरों में बैठे लोगों ने शारीरिक दूरी का ख्याल रखा व हाथों पर सैनिटाइजर का भी प्रयोग करते नजर आए। रजिस्ट्री विभाग में जमीनों के बैनामे कराने वाले लोगों की भीड़ दिखाई दी। रजिस्ट्री विभाग में बैनामा कराने आए लोगों को नंबर के साथ थोड़े लोगों को बुलाया गया। बैनामा कराने से पहले उनके हाथों को सैनिटाइजर किया गया। उसके बाद रजिस्ट्री का कार्य किया गया। शारीरिक दूरी का ख्याल रखने की चेतावनी दी गई। कलक्ट्रेट परिसर में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर कार्यवाही के आदेश भी दिए गए।