रन फॉर यूनिटी और सरदार पटेल का भावपूर्ण स्मरण
संवाद सूत्र, कैराना: वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका ¨सह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आधु
संवाद सूत्र, कैराना: वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका ¨सह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आधुनिक भारत के भौगोलिक स्वरूप के निर्माता एवं देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई। इसके पश्चात रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों युवाओं व भाजपा समर्थकों को मृगांका ¨सह ने झंडा दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर उसे सफल बनाया।
नगर स्थित कलस्यान चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका ¨सह ने की। भाजपा नेत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वंचितों की लड़ाई लड़ने वाले भारत मां के महानतम सपूत सरदार वल्लभभाई पटेल जी को कोटि-कोटि नमन। देश की 563 रियासतों को एकता के सूत्र में बांधने वाले व लौह पुरुष की उपाधि से नवाजे जाने वाले महान व्यक्ति्व के धनी थे। उनके प्रयासों से महिलाओं को आधुनिक युग में समानता का अधिकार प्राप्त हुआ है। नगर के चैकबाजार, जोडवाकुआं, गुंबद मोहल्ला, पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मेहरबान कुरैशी ने किया। इस दौरान सतपाल, अनुज चैहान, नौशाद कुरैशी, चैधरी रामपाल ¨सह, रवि गोयल, नरेश, सतपाल ¨सह, ईश्वर चंद, दामोदर सैनी, शराफत खान, जितेश, शेखर, सन्नी, व कार्यक्रम संयोजक राहुल सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।