गन्ने से लदा ट्रोला पलटने से मार्ग अवरूद्ध
गन्ने से भरे ट्राले के वजन से राजवाहे का पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से कई गांवों की आवाजाही ठप पड़ गई। ट्राली का पूरा गन्ना राजवाहे में गिर गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 10:06 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 10:06 PM (IST)
संवाद सूत्र, पुरकाजी : गन्ने से लदे ट्रॉला के वजन से रजवाहे का पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से कई गांवों का आवागमन बाधित हो गया। गन्ना रजवाहे में गिर गया। लक्सर मार्ग से नूरनगर तक जाने वाले लिक मार्ग पर बुधवार दोपहर सैकड़ों कुंतल गन्ने से लदा ट्रोला धंस गया। वजन के कारण पुल कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुल टूटने से कई गांवों की आवाजाही प्रभावित हो गई। भाजपा नेता मनोज चौहान तथा शकरपुर के पूर्व प्रधान ओम सिंह ने बताया कि पुल पहले से ही कमजोर है। कई बार बताने के बाद भी बड़े ट्रॉले वाले यहां से गुजरने से बाज नहीं आते।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें