Move to Jagran APP

किसान का मनोबल तोड़ने का काम कर रही सरकार: अशरफ

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली खान ने कहा कि भाजपा सरकार के कृषि विधेयक से किसानों के हितों से खिलवाड़ होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 10:35 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 10:35 PM (IST)
किसान का मनोबल तोड़ने का काम कर रही सरकार: अशरफ
किसान का मनोबल तोड़ने का काम कर रही सरकार: अशरफ

शामली, जेएनएन। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली खान ने कहा कि भाजपा सरकार के कृषि विधेयक से किसानों के हितों से खिलवाड़ होगा। किसानों की आय दोगुनी होने के बजाय उनकी फसलों के वाजिब दाम भी नहीं मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसान कामगारों का मनोबल तोड़ने का काम सरकार कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी एक अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

loksabha election banner

रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने आगामी एक अक्टूबर को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव-दर-गांव पहुंचकर बैठक की। कृषि विधेयक से किसानों को रूबरू कराया। गांव मसावी में किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए रालोद महासचिव अशरफ अली खान ने कहा कि यह विधेयक किसान विरोधी है। इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार किसानों की रीढ़ तोड़ने का काम कर रही है। भाजपा किसानों और कामगार वर्ग का मनोबल तोड़ने, उन्हें असहाय बनाने की साजिश कर रही है। कामगारों को रोजगार देने के दावे सिर्फ सफेद झूठ है। जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि आगामी एक अक्टूबर को कलक्ट्रेट में विशाल धरना प्रदर्शन होगा। जिसमें सभी किसान अधिक से अधिक संख्या में भाग ले। कृषि विधेयक किसानों के हितों में नहीं बल्कि उन्हें गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है। बिजली के दामों में बेहताश वृद्धि, किसान विरोधी कानून और बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर ऋषिराज राझड, विक्रांत जावला, चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, डा. सऊद हसन समेत विभिन्न पदाधिकारियों ने मसावी, भैसानी, सोंता रसूलपुर, उस्मानपुर, यारपुर व कैल शिकारपुर में पहुंचकर जनसंपर्क किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.